सोनामाता विद्यालय ने हासिल की हैट्रिक, ऑक्सफर्ड इंग्लिश स्कूल दूसरी बार विजेता

छत्रपती संभाजी नगर महानगरपालिका और जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मनपा सीमा के भीतर जिला स्तरीय स्कूली नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 अगस्त 2024 तक विभागीय खेल परिसर, छत्रपती संभाजी नगर में बड़े उत्साह के साथ किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी बाजीराव देसाई ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मुख्य उद्यान अधीक्षक तथा क्रीडा विभाग प्रमुख विजय पाटील के मार्गदर्शन में मनपा के क्रीडा अधिकारी संजीव बालाया, क्रीडा प्रशिक्षक सचिन परदेशी, विजय मगरे तथा संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र काळे, सचिव सतीश इंगळे, सदस्य मनोज बनकर ने परिश्रम किया।
इस प्रतियोगिता में लगभग 40 से 50 टीमों ने भाग लिया।
सत्रह वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के वर्ग में राज्य स्तरीय स्कूली नेटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सोनामाता माध्यमिक विद्यालय की टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एकतरफा जीत हासिल करते हुए हैट्रिक लगाई। जबकि लड़कियों के वर्ग में ऑक्सफर्ड इंग्लिश स्कूल दूसरी बार विजेता रहा। 14 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के वर्ग में औरंगाबाद पुलिस पब्लिक स्कूल और 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के वर्ग में सेंट जॉन इंग्लिश स्कूल तथा लड़कियों के वर्ग में औरंगाबाद पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता में सतीश इंगळे, आकाश सरदार, धर्मेंद्र काळे, रिद्धी सोनवणे, पल्लवी वाकोडे आदि ने रेफरी के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
अंतिम परिणाम निम्नलिखित हैं:
14 वर्ष आयु वर्ग लड़के
* औरंगाबाद पुलिस पब्लिक स्कूल
* जीगिशा इंटरनेशनल स्कूल
* रिव्हरडेल इंग्लिश स्कूल
लड़कियां
* औरंगाबाद पुलिस पब्लिक स्कूल
* सेंट जॉन इंग्लिश स्कूल
* अग्रेसन विद्यामंदिर
17 वर्ष आयु वर्ग लड़के
* सोनामाता माध्यमिक विद्यालय
* सेंट जॉन इंग्लिश स्कूल
* ऑक्सफर्ड इंग्लिश स्कूल
लड़कियां
* ऑक्सफर्ड इंग्लिश स्कूल
* फोस्टर डेव्हलपमेंट इंग्लिश स्कूल
* औरंगाबाद पुलिस पब्लिक स्कूल
19 वर्ष आयु वर्ग लड़के
* सेंट जॉन इंग्लिश स्कूल
* औरंगाबाद पुलिस पब्लिक स्कूल
* सरस्वती भुवन महाविद्यालय
लड़कियां
* औरंगाबाद पुलिस पब्लिक स्कूल
* सेंट जॉन इंग्लिश स्कूल
* सरस्वती भुवन महाविद्यालय।