पालकमंत्री अब्दुल सत्तार ने आपदा प्रबंधन जनजागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी।

 0
पालकमंत्री अब्दुल सत्तार ने आपदा प्रबंधन जनजागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी।

आपदा प्रबंधन जनजागरूकता वाहन को आज पालकमंत्री अब्दुल सत्तार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम छत्रपति संभाजीनगर के जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अभियान का आयोजन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, महाराष्ट्र राज्य के द्वारा किया गया था।

इस जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ पालकमंत्री अब्दुल सत्तार ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, मनपा आयुक्त तथा प्रशासक जी. श्रीकांत, निवासी उपजिल्हाधिकारी विनोद खिरोळकर और उपजिल्हाधिकारी प्रभोदय मुळे भी मौजूद थे। इस अभियान के तहत प्रत्येक तालुका में दो रोड शो और 20 पथनाट्य सादर किए जाएंगे। यह अभियान 7 तारीख तक जारी रहेगा।