शिंदे सरकार की 'लाडकी बहिन योजना' का असर, शिवसेना में 2600 से अधिक महिलाओं का प्रवेश

 0
शिंदे सरकार की 'लाडकी बहिन योजना' का असर, शिवसेना में 2600 से अधिक महिलाओं का प्रवेश

मुंबई, 15: शिवसेना पार्टी में महिलाओं का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में 2600 से अधिक महिलाओं ने पार्टी ज्वाइन की है। यह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की महत्वाकांक्षी योजना 'लाडकी बहिन योजना' के कारण संभव हुआ है।

'लाडकी बहिन योजना' महाराष्ट्र की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद, सामाजिक सुरक्षा और कई अन्य लाभ मिलते हैं।

शिंदे सरकार की इस योजना के कारण शिवसेना में महिलाओं का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं शिवसेना में शामिल हो रही हैं। विशेष रूप से ठाणे, पालघर, उत्तर महाराष्ट्र और मुंबई में महिलाओं का प्रवेश काफी संख्या में हुआ है।